Priyanka Gandhi दो मई को कर सकती हैं नामांकन!, वेट एंड वॉच की स्थिति में है बीजेपी

By अजय कुमार | Apr 29, 2024

रायबेरली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 29 अप्रैल सायं तक रायबरेली आने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी और उनके चुनावी कैंपेन में लगी टीम किसी भी समय रायबरेली आ सकती है। इसी के चलते अमेठी जिला कांग्रेस कार्यालय को रंगाई पोताई कर चमका दिया गया है। कांग्रेसी अपनी नेता के स्वागत में पार्टी कार्यालय के इर्द गिर्द चहलकदमी करने लगे हैं। 28 अप्रैल को पार्टी के नेता तैयारियों का जायजा लेते रहे। सूत्र बताते हैं रायबरेली पहुंचते ही प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिर एक दो दिन में संभवता दो मई को नामांकन कर सकती। कहा यह भी जा रहा है कि नामांकन से पहले प्रियंका व राहुल अयोध्या में राममंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। प्रियंका के आने की चर्चाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है।


स्थानीय कांग्रेसियों का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व बाहर रह रहे कार्यकर्ता रायबरेली पहुंचने लगे हैं। रायबरेली से प्रियंका की राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की संभावनाओं को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश है, इसका संदेश राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी है। यही कारण है कि पार्टी अपना पूरा होमवर्क करके दिल्ली से रायबरेली की ओर टीम रवाना करेगी।

इसे भी पढ़ें: LokSabha Election 2024: सपा के पांच यादव प्रत्याशी मैदान में, कुनबे से बाहर का कोई नहीं

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। फिर चाहे प्रियंका आएं या राहुल। भाजपा भी देख रही कांग्रेस प्रत्याशी की राह कांग्रेस से उम्मीदवार की घोषणा होने का इंतजार कांग्रेसी ही नहीं भाजपा को भी है। कांग्रेस के उम्मीदवार को देख बीजेपी अपने पत्ते खोलेगी, ऐसा आम जनमानस के बीच चर्चा में है। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा की ओर ही टकटकी लगाए हुए है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो प्रियंका गांधी रायबरेली व राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

गूगल की गलती से डिलीट हुआ 10 हजार करोड़ रुपये का पेंशन अकाउंट, जानें क्या है पूरा मामला

Karnataka Girl Stabbed To Death | प्यार का प्रपोजल ठुकराने पर लड़के ने लड़की को घर से बाहर घसीटा, चाकू घौंप-घौंप कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Jitu Patwari ने मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाएं सवाल, सीएम यादव को बताया पीएम मोदी का चापलूस

Prajatantra: पश्चिम बंगाल को लेकर तेज हुई सिसायी लड़ाई, मुल्ला, मौलवी, मदरसा पर आई