'लोगों की समस्याएं महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी', प्रियंका ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कही यह बात

By अंकित सिंह | May 02, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी है। कर्नाटक चुनाव प्रचार में के दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम, मंत्रियों और भाजपा के नेताओं को चुनौती देती हूं कि वे किसी भी राज्य में कम से कम एक चुनाव लोगों के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर लड़ें जहां वे अतीत के बारे में बात नहीं करते हैं या लोगों को आपस में नहीं लड़ाते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोगों की समस्याएं महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि आतंकवाद एक बड़ी समस्या है और कई लोग आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन मोदी से सवाल किया कि कर्नाटक चुनाव में आतंकवाद एक मुद्दा कैसे है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: कांग्रेस के गारंटी पर अमित शाह का तंज, बोले- जिस पार्टी की खुद की क्रेडिबिलिटी ना हो उसपर विश्वास कौन करेगा

इससे पहले प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी द्वारा गालियों के संबंध में टिप्पणी पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की बातों को झेलने का साहस दिखाना चाहिए। प्रियंका ने प्रधानमंत्री को अपने भाई राहुल गांधी से सीख लेने की भी सलाह दी जो ‘‘देश की खातिर गोली खाने को तैयार हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘जहरीले सांप’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने शनिवार को कहा कि अब तक पार्टी और उसके नेताओं ने उन्हें 91 बार तरह-तरह की गालियां दी हैं। वाद्रा ने प्रधानमंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘कम से कम वे (91 गालियां) एक चीज में फिट बैठ रहे हैं, अगर आप उनके द्वारा मेरे परिवार को दी गई गालियों को देखें और अगर हम सूची तैयार करना शुरू कर दें तो हम एक के बाद कई किताबें प्रकाशित करा सकते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल