प्रियंका गांधी का दावा, पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस

By अंकित सिंह | May 05, 2025

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का पूरा समर्थन करेगी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने पहले ही इस रुख की पुष्टि करते हुए एक प्रस्ताव पारित कर दिया है। वायनाड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बोलते हुए, एआईसीसी महासचिव ने उम्मीद जताई कि हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार तेजी से कार्रवाई करेगी। 

वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। खड़गे ने साफ तौर पर कहा है कि पहलगाम हमले पर को लेकर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 24 अप्रैल को CWC की तत्काल बैठक हुई थी। उसमें हमने संकल्प पास कर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में और आतंकवादीयों को सबक सिखाने में सरकार को सभी संभव सहयोग देने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

खड़गे ने आगे लिखा कि पर इस घटना के कई दिन बाद भी सरकार की तरफ़ से कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है। राहुल गांधी जी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवारजनों से मुलाकात की औऱ सरकार से मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा और सम्मान देने की माँग की है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और खुशहाली की राह में जो भी चुनौती बनकर आएगा, उसके ख़िलाफ़ हम एक होकर सख्ती से निपटेंगे। पूरा विपक्ष इस मसले पर सरकार के साथ है। हमने पूरी दुनिया को यही संदेश दिया है। 

प्रमुख खबरें

ChatGPT का नया अवतार! OpenAI इसे Super App बनाने की तैयारी में, अब एक ही जगह होंगे सारे काम

KGF स्टार Yash बने Shah Rukh-Virat के पड़ोसी, Alibag में 24 करोड़ की शानदार Property खरीदी

Mumbai में फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata के प्रमोशन के दौरान Kangana Ranaut ने दिया सनसनीखेज बयान

Suryakumar की छुट्टी, Team India के T20 Captain बने Shreyas Iyer; आते ही दिया बड़ा Statement