उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसकों बनाएगी मुख्यमंत्री पद का दावेदार? प्रियंका गांधी करेंगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

मेरठ (उप्र)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फैसला करेंगी। चुनाव घोषणा पत्र के सिलसिले में शनिवार को मेरठ पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।

इसे भी पढ़ें: यास्मीन कराचीवाचा ने बताएं डेस्क पर बैठे बॉडी को स्ट्रेच करने की एक्सरसाइज

किसान और युवक परेशान हैं। अब तक 10 फीसदी लोगों का भी टीकाकरण नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश कुपोषण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में शीर्ष पर है। महंगाई चरम पर है। किसानों पर अत्याचार हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। अब सरकार की विदाई होने वाली है’’। उल्लेखनीय है कि पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस के नेता इस समय राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में खुर्शीद, श्रीनेत, पूर्व विधायक विवेक बंसल, अमिताभ दुबे और कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी समेत कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का दल शनिवार को मेरठ पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर