Karnataka: प्रियंका गांधी ने कृष्णराजनगर में किया रोड शो, बोलीं- भाजपा ने कर्नाटक के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया

By अंकित सिंह | Apr 25, 2023

कांग्रेस कर्नाटक चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहता है। कांग्रेस की ओर से आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरी थीं। उन्होंने रैली और रोड सो किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूर ज़िले के कृष्णराजनगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार चल रही है और ऐसी सरकार है जिसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम चाहते हैं एक ऐसी सरकार आए जो जनता के लिए काम करे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार है BRS! लेकिन विपक्ष के चेहरे के रूप में राहुल नहीं बल्कि...

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक हालिया टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि कर्नाटक को मौजूदा समय के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है और ‘वोट नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद’ नहीं मिलने की धमकी देना’ राज्य की जनता का अपमान है। कांग्रेस महासचिव ने नड्डा का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘आज भाजपा के नेता धमकी दे रहे हैं कि अगर वोट नहीं दिया तो मोदी जी का अशीर्वाद नहीं मिलेगा। जिस जनता को बासवन्ना जी और नारायण गुरू जी ने अपना आशीर्वाद दिया हो, उसे आज के किसी नेता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है।’’ 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप