उत्तर प्रदेश फतह के लिए चुनावी मंथन में जुटीं प्रियंका, संभावित उम्मीदवारों से होगी चर्चा !

By अनुराग गुप्ता | Sep 10, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणनीतियां बनाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों के लिए वॉर रूम तैयार करेगी और उन्हें मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मजबूत करने का काम करेगी। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में बसपा को कम आंकना बड़ी भूल, मायावती के फार्मूले ने काम किया तो भौंचक्के रह जाएंगे सभी दल 

प्रियंका का लखनऊ दौरा

प्रियंका दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर पहुंची हैं। जहां पर वह संभावित उम्मीदवारों के साथ चर्चा करेंगी। बता दें कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रियंका ने पहले ही नेताओं को अपने-अपने इलाकों में एक्टिव होने का निर्देश दिया था। 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय से ही प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया था और लोगों के बीच में पकड़ बनाने की कोशिश कर रही थीं। उनका लक्ष्य 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनाना है। जो लगभग 32 सालों से वनवास झेल रही है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश एवं मायावती की नासमझी की वजह से नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बने: ओवैसी 

कब समाप्त होगा वनवास 

उत्तर प्रदेश की धरती में भगवान राम के नाम से जानी जाती है और उनका वनवास 14 साल में समाप्त हो गया था, लेकिन कांग्रेस का नहीं हो पाया है और इसी वनवास को समाप्त करने के लिए प्रियंका एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही हैं। 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका पार्टी के आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी और सलाहकार समिति तथा चुनाव कमेटी के साथ बैठकें करेंगी। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

कैंब्रिज में गर्लफ्रेंड, जिसे लेकर रेस्टोरेंट...Rahul Gandhi की बात से शर्मा गई सोनिया गांधी

Kulgam Encounter: मारे गए आतंकी Umar Dar ने लश्कर कमांडर को 6 महीने दी थी पनाह

टिहरी और रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसे, 13 यात्रियों की मौत व 31 अन्य घायल

ASEAN-India Summit: मनीला में बोले PM Modi, प्रतिस्पर्धा नहीं सहयोग से तय हो साझा भविष्य