असम की जनता को प्रियंका गांधी ने दी पांच गारंटी, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाएं और लाभ उठाएं

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2021

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम खोखले वादे नहीं करने आए हैं। कुछ समय से असम में कांग्रेस के नेता भ्रमण कर रहे हैं और वहां पर उन्होंने जो बातें सुनी है उसके मुताबिक उन्होंने तय किया है कि असम की जनता को पांच गारंटी देंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने असम में कहा, अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर करें मतदान 

उन्होंने कहा कि हमारी एक पूरी टीम असम की अर्थव्यवस्था और आंकड़ों को देखकर एक योजना तैयार की है। जिसके तहत हमने आपको यह गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं को सुनकर, बेरोजगारी को देखकर बहुत दुख होता है। यहां के नेता बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आज कल चीनी और जापानी ग्रीन टी भी पीने लगे हैं। शायद उन्हें यहां की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें याद दिलाना पड़ेगा कि उनकी जगह क्या है।

प्रमुख खबरें

Sanjeev Kapoor Birthday: किचन से Business तक का सफर, 9 देशों में फैला है Master Chef का Restaurant Empire

Asian Wrestling Championship: मीनाक्षी की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, गोल्ड पर नज़रें, हंसिका-नेहा ने जीता कांस्य

US Arms Deal पर तनातनी के बीच Xi Jinping का बड़ा दांव, Beijing में Taiwan के विपक्ष से मुलाकात

World Bank-IMF मीटिंग से पहले बड़ा झटका, युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा