Madhya Pradesh से Priyanka Gandhi ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- कुशासन में कोई नहीं सुरक्षित

By रितिका कमठान | Sep 28, 2023

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर अब राजनीति होने लगी है। पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने पर उतारू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा के 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य में कुशासन पनपा है। राज्य में ये भाजपा की ही देन है कि यहां बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। गौरतलब है कि उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई थी। बच्ची की चिकित्सा जांच किए जाने के बाद पुष्टि हुई है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है।

 

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया, ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’

 

प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल