केरल में एक परिचित की मां से प्रियंका गांधी ने की आत्मीयता के साथ बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

पतनमथिट्टा। केरल में चुनाव प्रचार अभियान के लिए गईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा का शनिवार को उस वक्त एक अलग अंदाज देखने को मिला जब उन्होंने 93 वर्षीय एक महिला से बड़ी ही आत्मीयता के साथ बातचीत की और उन्होंने बुजुर्ग महिला को दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया। बुजुर्ग महिला प्रियंका की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनकी बेटी कांग्रेस नेता की करीबी परिचित है। उन्होंने केरल में अपने व्यस्त चुनाव प्रचार अभियान के बीच कुछ मिनट के लिए बुजुर्ग महिला से फोन पर बात की। 

प्रियंका ने तीन जनसभाएं कीं और त्रिशूर, पतनमथिट्टा और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए एक रोड शो किया। पतनमथिट्टा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता एंटो एंटनी ने इस बातचीत के दौरान अनुवादक की भूमिका निभाई। बातचीत के एक ‘वीडियो क्लिप’ के अनुसार, गांधी ने बुजुर्ग महिला से कहा कि वह हमेशा उनकी बेटी से उनके बारे में सुनकर उनसे बात करना चाहती थी। उन्होंने बुजुर्ग महिला के प्रति अपना प्यार और स्नेह भी जताया और कहा, ‘‘जब आप दिल्ली में रहें तो मुझसे मिलने आएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

महिला ने जवाब में उत्साह के साथ कहा, ‘‘हम भी आपसे बहुत प्यार करते हैं।’’ बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए दी गई सुविधा के जरिए अपना वोट डाला है। महिला ने यह भी कहा कि वह 93 साल की हैं और एक बार फिर दिल्ली जाना चाहती हैं। उनकी बेटी राष्ट्रीय राजधानी में ‘इंटीरियर डिजाइनर’ है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज