Bharat Jodo Nyay Yatra: अचानक बिगड़ी प्रियंका गांधी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, राहुल की यात्रा में नहीं होंगी शामिल

By अंकित सिंह | Feb 16, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से वह आज उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह बीमार पड़ गई हैं और बेहतर होने पर यात्रा में शामिल होंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। 

इसे भी पढ़ें: जिस रायबरेली ने गांधी परिवार को आंखों पर बिठा कर रखा उसे कांग्रेस ने बेगाना कर दिया

यूपी में रायबरेली एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्तमान में, सोनिया गांधी इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट हार गए थे। अमेठी नेहरू गांधी परिवार की "कर्मभूमि" है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। यात्रा 21 फरवरी को लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी। यह यात्रा उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह कानपुर और हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचेगा, जिसके बाद उसी दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। पहले यह यात्रा 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहने वाली थी।

प्रमुख खबरें

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

Mayank Chakraborty ने Asian Chess में जीत से किया आगाज, विग्नेश का ड्रॉ