By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019
अमेठी (उप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना में मैराथन बैठक के बाद एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आयी कांग्रेस महासचिव ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ कार्यकर्ता प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें। इससे पहले मुसाफिरखाना में कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी प्रियंका आम चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा करती दिखी थी।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की रिश्वत संबंधी टिप्पणी: आयोग ने कहा, कार्रवाई करने से पहले देंगे नोटिस
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह व प्रभारी कोतवाली गजेन्द्र सिंह के नेतृव में मौके पर पहुंची टीम ने नेताओं से अनुमति पत्र मांगा लेकिन कोई भी नेता दिखाने में असमर्थ रहा। चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन को देखते हुए माजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह की तहरीर पर थाना जायसमें भारतीय दंड विधान के अर्न्तगत, 15 नामजद एंव पचास अज्ञात लोगो के विरुद्व मुकदमा पंजीकृत किया गया। जायस के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। दरअसल निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक किसी प्रकार का चुनावी सभा करना आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है।