प्रियंका गांधी ने अस्पताल में भीम आर्मी प्रमुख से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से अस्पताल में मुलाकात की। एक दिन पहले ही आजाद को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रियंका उनका हालचाल जानने आयीं थीं। प्रियंका बुधवार शाम अचानक मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने पहुंची थीं। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने इतना ही कहा,‘‘चंद्रशेखर से मिलने के लिये अस्पताल आने में कोई राजनीति नहीं है ।मैं इस लड़के से मिलने आई हुं, क्योंकि चन्द्रशेखर का संघर्ष मुझे पसंद आया। उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा का कांग्रेस पर आरोप, कहा- महात्मा गांधी की भूमि से पार्टी फैला रही झूठ

गौरतलब है कि मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए ‘बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा’ निकाल रहे थे। यात्रा जब देवबंद पहुंची तब अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें मेरठ लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर का प्रभार सौंपा गया था।

प्रमुख खबरें

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा

CAG report ने Bengaluru Metro में भूमि अधिग्रहण व वित्तीय प्रबंधन की खामियां उजागर कीं

BJP के Jharkhand Bandh से राज्य में जनजीवन ठप, पुलिस कार्रवाई का विरोध

Frank Kendall ट्रंप प्रशासन पर करेंगे मुकदमा, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मामला