रीतू सिंह और अनीता यादव से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है

By अंकित सिंह | Jul 17, 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। आज उन्होंने लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी की रीतू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात की जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में दुर्व्यवहार किया गया था। मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि नामांकन पत्र भरना और चुनाव लड़ना उनका संवैधानिक हक था, ये अधिकार उनसे छीना गया। मैं मांग करती हूं कि चुनाव रद्द हो और यहां दोबारा से चुनाव हो। प्रियंका गांधी ने संदेश दिया कि डरो मत, कांग्रेस आपके साथ है, मैं आपके साथ हूँ। मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि मैं यहां महिला होने के नाते इनसे मिलने आई हूं। यहां किसी दल के नाते नहीं आई हूं। उन्होंने मांग की कि भाजपा के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रियंका प्रदेश की राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है और यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शाबाशी और प्रमाण पत्र दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार

भ्रामक दावों और प्रतिबंधित बिक्री पर FSSAI सख्त, Amazon और Swiggy समेत ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई

Kalkaji घटना के बाद DDA ने अपने सभी पार्कों के लिए जारी किए नए सुरक्षा दिशानिर्देश