प्रियंका ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- छात्रों की आवाज से क्यों डरे हो ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ को भंग किये जाने का विरोध करने वाले एनएसयूआई के एक नेता के निलंबन को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर जनता द्वारा चुनकर आयी सरकार छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से डरती क्यों है? प्रियंका ने ट्वीट किया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आयी है। मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है? खबरों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अराजकता फैलाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में छात्र नेता अखिलेश यादव को निलंबित किया है, हालांकि एनएसयूआई का दावा है कि छात्र संघ को भंग करने का विरोध करने के कारण यादव को सजा दी गई है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल