प्रियंका गांधी ने उठाया युवाओं का मुद्दा, बोलीं- वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार की जिम्मेदारी फिलहाल प्रियंका गांधी ने अपने कंधों पर ले रखा है। प्रियंका गांधी आज ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिर से युवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने युवाओं के रोजगार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि युवा परेशान हैं। अपने बयान में प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां के युवा परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां युवाओं की 30 लाख आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के सशक्तिकरण का काम मोदी सरकार में हुआ, नड्डा बोले- केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी

प्रियंका ने सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश का युवा बताए- इन 5 सालों में कितनों को रोजगार मिला? उन्होंने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य नौकरी देना होता है।लेकिन भाजपा सरकार के राज में 63000 पद खाली हैं, ये खाली पद भरे क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। क्योंकि हमने 5 लाख रोजगार दिए हैं, राजस्थान में भी 1.30 लाख रोजगार दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में 63000 पद खाली हैं, यहां के नौजवान परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और आप से कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश