प्रियंका गांधी ने असम में कहा, अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर करें मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

गोहपुर (असम)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को असम की महिलाओं से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में जिम्मेदारी से मतदान करें क्योंकि यह उनके और उनके बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की दर देश में सबसे ज्यादा है और वर्तमान सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। वह विश्वनाथ जिले के गोहपुर में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा, “आप जब मतदान करें तो ध्यान से व सोच कर मतदान करें और समझें कि जिस राजनीतिक पार्टी या नेताओं को आप चुन रहे हैं वे आपके बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए नीतियां तैयार करने के योग्य हैं या नहीं।

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC