हिमाचल में प्रियंका गांधी बोलीं- नौजवानों को देंगे 1 लाख रोजगार, पुरानी पेंशन योजना पर भी होगा फैसला

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी लगाता हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में वह युवाओं को साधने की कोशिश कर रही हैं। आज उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पहले ही कैबिनेट की बैठक में एक लाख से रोजगार दिए जाने पर फैसला होगा। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला लेने की बात कही है। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ये बात कह रही है कि जिस दिन नई सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होगी उसी दिन यह फैसला होगा कि आपको(नौजवान) 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे। ये आपका हक है। 

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का 'भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस कभी भारत को एकजुट नहीं कर सकती

प्रियंका ने कहा कि कुछ दिनों पहले BJP के बड़े नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में आकर कहा कि - कांग्रेस आपको स्थिर सरकार दे ही नहीं सकती। लेकिन आप खुद बताइए कि आजादी से लेकर अब तक सबसे स्थिर सरकारें किसकी रही हैं और कौन देश में अस्थिरता फैला रहा है! उन्होंने कहा कि आज जब आप TV और अखबारों में विज्ञापन देखते हैं तो आपको लगता है कि बहुत काम हो गया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग होती है। इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि आप अपने अनुभव और परिस्थितियों के आधार पर अपना वोट दें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर