डायवर्सन की राजनीति अब नहीं चलेगी, प्रियंका गांधी बोलीं- जनता ने हमें एक बड़ी जिम्मेदारी है

By अभिनय आकाश | May 13, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं कि मैं कर्नाटक के लोगों को बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे राज्य में संदेश दिया है कि जनता ऐसी राजनीति चाहती है जो उनके मुद्दों को हल करे, ऐसी राजनीति जहां उनके मुद्दों पर चर्चा हो...कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोग दिखा दिया है कि अब डायवर्सन की राजनीति नहीं चलेगी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में क्यों हुई BJP की हार, ये 6 फैक्टर जिम्मेदार?

वहीं कांग्रेस की जीत के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की सराहना की और कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजेय नहीं हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की ‘नकारात्मक, सांप्रदायिक और झूठे प्रचार वाली’ राजनीति का अंत शुरू हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी