Priyanka Gandhi ने Himachal के मंडी के छात्रों को भेजा संदेश, संवैधानिक मूल्यों की सीख दी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उन्हें स्कूलों में संवैधानिक मूल्यों, समानता एवं भाईचारे की भावना के बारे में पढ़ना चाहिए तथा उनकी अहमियत समझनी चाहिए। प्रियंका ने ये बातें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू होने के अवसर पर छात्रों के लिए जारी अपने संदेश में कहीं। यह विद्यालय अगस्त 2023 में आई भीषण बाढ़ में बह गया था।

मंगलवार को उन्हें स्कूल का दौरा करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल में कक्षाएं शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए प्रियंका का संदेश पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

सुक्खू ने कहा कि प्रियंका व्यक्तिगत रूप से देवरी आना चाहती थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) सितंबर में छात्रों से मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

NTA Reform: प्रश्नपत्रों में चूक रोकने के लिए 4-Tier Security और 600 नए Experts का मास्टरप्लान

Sam Altman का बड़ा Prediction: आपके काम करने का तरीका बदल देगा ChatGPT, हर Meeting और Email पर होगी AI की नज़र

विनेश फोगाट का Brij Bhushan Sharan Singh पर बड़ा हमला, कहा- BJP दे रही है गुंडों को राजनीतिक संरक्षण

David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें