न्यूजीलैंड में गोलीबारी पर बोलीं प्रियंका गांधी, नफरत हमेशा बुरी होती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए इस बात की चेतावनी होनी होनी चाहिए कि नफरत हमेशा बुरी होती है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि न्यूजीलैंड में भयावह आंतकी कृत्य दुनिया के लिए एक चेतावनी होना चाहिए कि नफरत कभी सही नहीं होती। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे रावण, काशी के वोटबैंक को साधना नहीं है आसान

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। कामना है कि इस अपराध का प्रतिरोध कर रहे करोड़ों लोगों के स्नेह एवं समर्थन से उन्हें ताकत मिले। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज