बांग्लादेश में हिंदुओं...संसद में भयंकर गरजीं प्रियंका! सेना मुख्यालय से उतारी गई कौन सी तस्वीर के बारे में पूछा सवाल?

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2024

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज विजय दिवस है। 1971 के युद्ध में जिन बहादुर सैनिकों ने हमारे लिए लड़ाई लड़ी मैं उनको नमन करना चाहती हूं। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा था, बांग्लादेश के लोगों, हमारे बंगाली भाइयों और बहनों की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय जनता अपनी नेतृत्व के साथ खड़ी हुईं। उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, मैं उन्हें नमन करना चाहती हूं। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया और ऐसा नेतृत्व दिखाया जिससे देश विजयी हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session: कुर्सी बचाने के लिए कानून में संशोधन करना ही कांग्रेस का चेहरा, राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

बाहर पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मैंने सदन में दो मुद्दे उठाए। सबसे पहले मैं विजय दिवस की याद में जितने भी शहीद सेना थे मैं उनको नमन करना चाहती थी..और इंदिरा गांधी जी को याद करना चाहती थी जिनके नेतृत्व हमने ये लड़ाई जीती। इसके साथ ही मैं ये भी कहना चाहती थी कि आज बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है इस पर सरकार आवाज उठाए और बांग्लादेश से बात करे तथा उन्हें सुरक्षित रखें।  दूसरा मुद्दा यह है कि आज सेना के मुख्यालय से एक तस्वीर उतारी गई है जिसमें पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: ऑफिस में Work Stress और Anxiety से हैं परेशान? ये Lifestyle Tips देंगे तुरंत राहत

हुस्न के पीछे ड्रग्स का धंधा! बैंकॉक से 11 करोड़ की हाई-टेक भांग लेकर मुंबई उतरी मिसेज केरल की कंटेस्टेंट

Health Experts का दावा: गर्मियों में UTI से बचाएगा जौ का यह Super Drink, जानें बनाने का तरीका

Mumbai local Services Affected | ओवरहेड तार में फंसा कपड़ा, हार्बर लाइन की सर्विस ठप होने से पीक आवर्स में मचा हाहाकार