हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगी प्रियंका गांधी, राहुल के शामिल होने की संभावना

By अभिनय आकाश | Oct 21, 2022

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। हिमाचल में सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार अपनी पूरी ताकत लगाने में लगी है। हिमाचल में प्रियंका की जनसभा के जरिये चुनावी आगाज पहले ही हो चुका है। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी वाड्रा की और रैलियां प्रदेश में हो सकती हैं। वहीं खबरों की मानें तो राहुल गांधी भी पहाड़ी राज्य में रैलियां कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 31 अक्टूबर से प्रचार शुरू करने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी अपने पहाड़ी राज्य के दौरे के दौरान रोड शो और जनसभाएं करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलान, अनुराग ठाकुर बोले- ये एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

एआईसीसी महासचिव 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' अभियान की शुरुआत करने के लिए थोडो ग्राउंड पहुंचे। पहाड़ी राज्य, जहां भाजपा वर्तमान में सत्ता में है, में 12 नवंबर को मतदान होना है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।  

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें