Palestine में तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से Priyanka Gandhi Vadra की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘‘स्वतंत्र दुनिया’’ के नेताओं पर फिलिस्तीन में हजारों लोगों के ‘‘नरसंहार’’ में मददगार होने का आरोप लगाया और मांग की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वहां तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए। वाद्रा ने इजराइल या ‘स्वतंत्र दुनिया’ के किसी भी देश का नाम लिए बिना स्थिति को भयावह बताया और कहा कि लगभग 10,000 आम लोगों का कत्लेआम हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Telangana Elections 2023 । चुनाव के लिए Communist Party of India (Marxist) ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस नेता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कम से कम यह कदम तो उठाना चाहिए कि तत्काल संघर्षविराम कराया जाए, ‘‘अन्यथा इसका कोई नैतिक औचित्य नहीं बचेगा।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजराइली युद्धक विमानों ने रविवार तड़के गाजा पट्टी में एक शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी