प्रियंका गांधी ने संभाला कांग्रेस महासचिव का पद, पार्टी को जिताने की बनाई रणनीति

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2019

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुचीं और बतौर कांग्रेस महासचिव पार्टी के कामकाज को संभाल लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत भी की। बता दें कि 23 जनवरी के दिन कांग्रेस ने ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। बीते दिन ही कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के बगल वाला कमरा आवंटित किया गया था। 

जब प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे भाई राहुल ने मुझे यह पद दिया साथ ही साथ प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा के ईडी के सामने पेश होने के मामले में कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं, पूरी दुनिया जानती है कि आखिर देश में क्या हो रहा है।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित