प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पटना में करेंगी महिला सम्मेलन और मोतिहारी में रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को बिहार के दौरे पर आएंगी तथा इस दौरान वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से संवाद करेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

खान ने बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वाह्न करीब 12 बजे यहां ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद अपराह्न तीन बजे वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।’’

यह वाड्रा का लगभग एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा होगा। उनकी पिछली यात्रा अगस्त में वोटर अधिकार यात्रा के लिए हुई थी, जिसमें उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक पखवाड़े के भीतर 25 जिलों की 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

प्रमुख खबरें

Hijab विवाद पर BJP बोली: पहनावा तय करना अदालत का काम नहीं, स्कूल प्रशासन ले फैसला

Nepal Flood Updates: 22 की मौत, सैकड़ों लापता; नेपाल दूतावास ने जारी किया बयान

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां