प्रियंका गांधी वाद्रा सहारनपुर से करेंगी कांग्रेस के अभियान की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को सहारनपुर में होने वाली किसान पंचायत में शिरकत करेंगी। बता दें कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को को बताया कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के जय जवान जय किसान अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी का भारतीय-अमेरिकी हास्य कलाकारों ने किया समर्थन

गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पिछले दिनों रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं जिसकी मौत 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ट्रैक्टर पलटने से हो गई थी। कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने उन जिलों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है जहां पर किसान सियासत का आधार रहे हैं और इस वक्त जहां किसान आंदोलन का खासा प्रभाव है।

इसे भी पढ़ें: तिनके की तरह उड़ने वाली है तृणमूल, बंगाल में परिवर्तन की हवा चल रही है: नरोत्तम मिश्रा

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है। ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इनमें प्रदीप जैन आदित्य, सचिन पायलट, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, हार्दिक पटेल, आरपीएन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kerala का स्वच्छता में बड़ा कीर्तिमान, Minister MB Rajesh बोले- Top 100 Clean Cities में शामिल

Harsh Sanghavi का अलग अंदाज, Surat में बुजुर्गों संग खेली Holi, बोले- वर्षों से यह मेरा परिवार है

Perfect Game की बात नहीं हुई, England के खिलाफ Semifinal से पहले Morne Morkel ने बताई Team India की रणनीति

राजीव चंद्रशेखर का Congress-CPM पर हमला, बोले- Gulf में मलयाली खतरे में, आप चुप क्यों?