30 नवंबर को मेरठ में जनसभा कर पश्चिम में चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

By राजीव शर्मा | Nov 13, 2021

मेरठ ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 30 नवंबर को मेरठ में चुनावी जनसभा करेंगी। अक्तूबर में प्रियंका का कार्यक्रम फाइनल हुआ था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण ऐन वक्त पर कार्यक्रम कैंसिल हो गया था। शुक्रवार देर शाम पार्टी हाईकमान से फिर से प्रियंका गांधी की मेरठ रैली का कार्यक्रम जारी हुआ। हाईकमान से संदेश मिलते ही शुक्रवार को बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय पर आकस्मिक बैठक की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है।  


प्रियंका की रैली की सूचना के बाद जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी ने कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का टार्गेट दिया है। संभवत: भैंसाली मैदान में प्रियंकां गांधी जनसभा करेंगी। बैठक में सीसीएसयू के छात्र प्रवीण पवार सहित अन्य छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 30 नवंबर की रैली में अधिकतम भीड़ पहुंचे, शहर के अलावा देहात से भी लोगों को लाकर रैली को सफल बनाना है। जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला व शहर प्रभारी प्रदेश सचिव नसीम खान, हरिकिशन मौजूद रहे।


प्रमुख खबरें

मेरे पिता को उनकी मां से विरासत में संपत्ति नहीं, शहादत मिली : Priyanka Gandhi

Ruchira Kamboj In United Nations | पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड पर कंबोज ने उठाए सवाल, भारत को कहा सभी धर्मों का देश

न्यायिक अधिकारियों को एडीजे के रूप में पदोन्नति से संबंधित याचिका पर न्यायालय में फैसला सुरक्षित

रेलगाड़ियों के चालकों को भोजन व शौच के लिए अल्प अवकाश देने को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित