अस्वस्थ होने के कारण ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी प्रियंका गाँधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अस्वस्थ होने के कारण शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस यात्रा को शुरू हुए 34 दिन हो चुके हैं। प्रियंका गांधी पहली बार इस यात्रा में शामिल होने वाली थीं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से यह यात्रा गत 14 जनवरी को शुरू हुई थी और पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होना है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि यात्रा का समापन मुंबई में मार्च महीने के पहले पखवाड़े में ही हो सकता है। यात्रा फिलहाल बिहार में है और शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली एवं अमेठी से गुजरेगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

हर कार मालिक के लिए जरूरी खबर! इन अनिवार्य फीचर्स के बिना सड़क पर निकलना पड़ सकता है महंगा