मृतक बच्चों के परिजनों के आंसू पोंछें प्रियंका गांधी: केशव मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश (राजस्थान) में चिकित्सा के अभाव में बच्चे मर रहे हैं और इन बच्चों के मां-बाप के आंसू पोंछने के बजाय प्रदेश में दंगा, बवाल करने वाले लोगों के प्रति उनका दर्द उमड़ पड़ा है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश में पुलिस कार्रवाई का शिकार हुए लोगों का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश की योगी सरकार की भारी आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिलकर प्रियंका ने कहा- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

यहां माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने आए उप मुख्यमंत्री ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “सपा ऐसी पार्टी है जो आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के मुकदमे वापस लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी।” यहां प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मौर्य ने कहा, “मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, साधु संतों, अन्य संस्थाओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा प्रयास हम कर रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति