Priyanka Goswami के दम पर भारत की लंबी छलांग, World Athletics Race Walking में चीन को पछाड़कर 5वें स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2026

प्रियंका गोस्वामी ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला मैराथन टीम का नेतृत्व करते हुए टीम को सम्मानजनक पांचवां स्थान दिलाया। प्रियंका ने तीन घंटे 43 मिनट एक सेकंड का समय निकालकर व्यक्तिगत स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया। पायल ने 3:59:50 के समय के साथ 26वां स्थान प्राप्त किया, जबकि मंजू रानी 4:05:22 के समय के साथ 30वें स्थान पर रहीं। भारत ने अपने शीर्ष तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल मिलाकर टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

हयातो कात्सुकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पुरुष रेस जीतकर जापान को टीम वर्ग में पहला स्थान दिलाया। इटली ने पुरुष टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 2024 के विजेता स्पेन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, प्रत्येक देश अधिकतम पांच खिलाड़ियों को उतार सकता है, लेकिन टीम परिणाम के लिए केवल शीर्ष तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ही गिना जाता है। किसी देश को टीम रैंकिंग में शामिल होने के लिए कम से कम तीन खिलाड़ियों का रेस पूरा करना जरूरी होता है, अन्यथा वह टीम प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान