सोनभद्र जा रहीं प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2019

सोनभद्र इन दिनों हत्याकांड के लिए चर्चा में था लेकिन आज राजनीतिक घटनाक्रम की वजह से भी यह जिला सुर्खियों में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है। प्रियंका को प्रशासन की गाड़ी में ले जाया गया है। हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं, लेकिन झुकेंगे नहीं।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुबह यहां के एक अस्पताल में सोनभद्र हत्याकांड में जख्मी लोगों से मुलाकात की। वे सड़क मार्ग से सोनभद्र रवाना हुईं, लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रियंका धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चार लोगों के साथ पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती हूं। पुलिस ने कहा कि मुझे रोकने के लिए ऊपर से फोन आया है।

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार