युवाओं से प्रियंका की अपील- कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ें और असल मुद्दों पर दें ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

 नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे उनकी पार्टी का घोषणापत्र पढ़ें और इस चुनाव में असल मुद्दों पर ध्यान दें। पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सभी लोगों, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने जा रहे युवा वर्ग से आग्रह करती हूं- कृपया हमारा घोषणापत्र पढ़ें। इस चुनाव में असल मुद्दों पर ध्यान दें।’’

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी और हवा

पार्टी ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता, सरकारी सेवाओं की 22 लाख रिक्तियों को भरने, ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने, राफेल एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराने, राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा पर जोर देने तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के विकास के लिए कदम उठाने जैसे कई प्रमुख वादे किए हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज