प्रियंका की गिरफ्तारी असंवैधानिक, लोकतंत्र को तानाशाही में न बदलें: रॉबर्ट वाड्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को तानाशाही में नहीं बदलने देना चाहिए। पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी कांग्रेस महासचिव गांधी को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए उन्हें सोनभद्र जाने से रोक दिया गया। इस सप्ताह यहां 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र: हिरासत में लिए जाने के बाद पीड़ितों से मिलने पर अड़ीं प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या यह सरकार सच के साथ खड़ी सभी आवाज को दबाना चाहती है। सरकार को तत्काल उन्हें रिहा करना चाहिए और लोकतंत्र को लोकतंत्र ही बने रहने देना चाहिए न कि इसे तानाशाही में बदलना चाहिए।’’ सोनभद्र के घोरावाल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष में 10 लोगों की हत्या हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हो गए थे। प्रधान समर्थकों ने कथित रूप से आदिवासियों पर फायरिंग की थी।

प्रमुख खबरें

वैश्विक दबाव में Sensex 778 अंक टूटा, Nifty 23,119 के करीब बंद

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी

Lyngdoh Committee नियमों के उल्लंघन का आरोप, Delhi High Court में DUSU Election को दी गई चुनौती