प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जनता के सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

अयोध्या (उप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा पर देश के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की पूरी तैयारी कर लेने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र की  सबसे कमजोर  नरेन्द्र मोदी सरकार में जनता के बुनियादी सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। प्रियंका ने अयोध्या में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा  इन लोगों ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को नष्ट करने की पूरी योजना बना ली है। संविधान और लोकतंत्र जनता को मजबूत बनाते हैं। चूंकि ये लोग काम करने के बजाये सिर्फ बातें करते हैं इसलिये आपको मजबूत नहीं होने देना चाहते। देश में इससे दुर्बल सरकार और कोई नहीं रही है। उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा  जनता की आवाज सुनना सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। सरकार आपकी बात नहीं सुन रही है, यह शक्ति नहीं दुर्बलता है। इस सरकार में वह हिम्मत नहीं है कि आपकी बात सुने। वे (प्रधानमंत्री मोदी) गांव—गांव इसलिये नहीं जाते, क्योंकि वहां सचाई दिखायी देती है।

इसे भी पढ़ें: बड़े देश अंतरिक्ष शक्ति की बदौलत ही ताकतवर थे, अब भारत भी बना शक्तिशाली

प्रियंका ने पूछा  यह राजनीति जो आपको दुर्बल बनाती है, आपको नकारती है, जो आपको सत्ता नहीं देना चाहती, उसका क्या करना चाहिये ? लोकतंत्र और संविधान आपको मजबूत करने के लिये बनाया गया है। सबसे बड़ा हथियार आपका वोट है। आप ऐसी राजनीति को बढ़ावा देंगे, जो सिर्फ झूठ बोलेगी, तो आप अपना नुकसान करेंगे। समय आ गया है अपनी शक्ति को पहचानने का। आप मन बनाइये कि उसे वोट देंगे, जो आपका काम करेगा। एक ऐसी सरकार लाएंगे, जिसमें आपकी सुनवाई हो, आपकी आवाज दबाई ना जाए। यह देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, इसलिये सोच समझकर वोट दीजिये। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ रही है, मगर इस देश में सत्य को कोई दबा या छुपा नहीं सकता। देश का हर वर्ग परेशान है। महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं है। यह सच सब जगह है, इसे कोई छुपा नहीं सकता। भाजपा के झूठे प्रचार से यह सच नहीं छुपेगा, क्योंकि खुद जनता इसे जी रही है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर

Semicon 2.0: कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने तक चिप प्लांट बेचने पर सरकार ने लगाई रोक