महंगे LPG Cylinder पर Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा, बोलीं- Parliament में बहस से क्यों डर?

By एकता | Mar 30, 2026

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पश्चिम एशिया के संकट पर संसद में विस्तार से चर्चा करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, 'इस मुद्दे पर हम एक देश के तौर पर एकजुट हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान निकाला जाए। इसीलिए हम इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँग

सरकार के जवाब पर क्या कहा?

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर दिए गए बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि उसमें कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ वर्तमान हालातों की जानकारी दी है, जो पहले से सबको पता है। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि विपक्ष ने जो चर्चा के लिए नोटिस दिया है, उस पर बात होनी चाहिए ताकि सभी दलों का पक्ष सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें: Nashik का ढोंगी बाबा Ashok Kharat EXPOSED: 'शुद्धिकरण’ के नाम पर खेलता था घिनौना खेल! महिलाओं की आपबीती सुनकर हैरान रह जाएंगे

विपक्ष का सुझाव क्या?

कांग्रेस महासचिव ने सुझाव दिया कि देश की समस्याओं का हल निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सभी दल एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे, तो बेहतर और ठोस समाधान निकल सकते हैं। प्रियंका गांधी ने सरकार से मांग की कि वह केवल मौजूदा स्थिति न बताए, बल्कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम भी उठाए।

प्रमुख खबरें

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना

ACP Vivek Bhagat का फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने का आरोपी Mewat से गिरफ्तार

EC मार्च में INDIA गठबंधन के साथ आई BJD, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग