प्रियंका ने जातिगत जनगणना कराने की केंद्र की घोषणा का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने अगली जनगणना में जाति गणना को पादर्शी तरीके से शामिल करने की केंद्र सरकार की हालिया घोषणा का रविवार को स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, “मेरे भाई (राहुल गांधी) ने पिछले साल यह मुद्दा उठाया था और इसके पक्ष में लगातार बोल रहे थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका कड़ा विरोध किया था।”

उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर अड़े रहने के कारण संसद में भी उनका (राहुल का) मजाक भी उड़ाया गया था।” प्रियंका ने यह भी कहा कि देशभर के लोगों के दबाव के कारण स्थिति बदली। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जातिगत जनगणना ठीक से करेगी और सही आंकड़े जुटाएगी।

प्रमुख खबरें

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर