राहुल राजनीति में पूरी तरह से फ्लॉप, प्रियंका भी कांग्रेस को नहीं बचा पाएंगी: राणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

हापुड़। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी के आने के बाद भी कांग्रेस नहीं बच पाएंगी। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति में पूरी तरह फ्लॉप हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 में फिर से मोदी सरकार बनेगी। सुरेश राणा यहां सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की और विरोधियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने विपक्ष को देश के विरुद्ध काम करने वाला बताया। 

उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल चाहे कितने भी एक हो जाए, परंतु इनमें आपसी लड़ाई जारी है। योगी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है। आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक गन्ना भुगतान भी योगी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बढ़ाया है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी