By Kusum | Jul 10, 2025
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसकी घोषणा आयोजक मशाल स्पोर्ट्स की ओर से बुधवार को की गई है। हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले सीजन का खिताब जीता था। ऐसे में हरियाणा स्टीलर्स अपने पहले खिताब का बचाव करने के इरादे से लीग में उतरेगी।
बहुप्रतीक्षित प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और 1 जून को मुंबई में हुई थी। इस प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन में जहां रिकॉर्ड तोड़ 10 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुबंध हासिल किए थे, जिससे प्रतियोगिता के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ था। 2014 में शुरू होने के बाद पीकेएल भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली खेल लीगों में से एक बन गई है। प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।