प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु और तेलुगु ने पिंक पैंथर्स को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

नयी दिल्ली। मेजबान दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के घरेलू चरण के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को यहां गत चैम्पियन बेंगलुरु बुल्स को 33-31 अंक से हराया जबकि एक अन्य रोमांचक मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 24-21 से मात दी।

त्यागराज खेल परिसर में दिल्ली की जीत के नायक नवीन कुमार रहे जिन्होंने 13 रेड अंक जुटाए। बेंगलुरु के लिए पवन सहरावत ने 17 अंक बनाये लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए मददगार साबित नहीं हुए। दिन का दूसरा मुकाबला भी काफी करीबी रहा जिसमें विशाल भारद्वाज के आठ अंक के दम पर तेलुगु टाइटंस ने पिंक पैथर्स को शिकस्त दी। पिंक पैंथर्स के लिए संदीप ढल ने सबसे ज्यादा चार अंक बनाये।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह