पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी : कर्नाटक के हावेरी जिले से एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2024

कर्नाटक विधानसभा के भीतर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोप में राज्य के हावेरी जिले के एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक ऐसा पता चला है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति हावेरी जिले के बयादागी शहर का रहने वाला है और सूखी मिर्च का एक प्रमुख कारोबारी है, वह राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन की जीत का जश्न मनाने के लिए विधान सौध में आया था।

आवाज के नमूने के आधार पर पुलिस को संदेह है कि मिर्च कारोबारी ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए उसे बेंगलुरु लाया गया है। विधान सौध पुलिस ने कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने वाले कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार रात स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

इस घटना के सिलसिले में भाजपा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विपक्ष के नेता आर अशोक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राजभवन चलो मार्च निकाला और राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवारको कहा कि पुलिस ने कांग्रेस नेता सैयद नासिर हुसैन के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी करने के मामले में सात लोगों से पूछताछ की है। सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि सबूतों के आधार पर नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार का किसी को बचाने का कोई इरादा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Rajeev Mehta पांच दिसंबर को होने वाले IOA अध्यक्ष चुनाव में भरेंगे पर्चा

Rising Asia Cup 2026 में Harshit Rana की पाकिस्तानी बल्लेबाजों से तीखी बहस हुई

UP Assembly Election 2027 के लिए BJP ने बनाया ट्रिपल एस फॉर्मूला, कानून व्यवस्था और UCC बनेंगे मुख्य मुद्दे

तिरुपरनकुंद्रम दीप मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची TVK सरकार, BJP ने लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप