सिंधिया समर्थक विधायकों ने राज्यपाल को लिखा पत्र, भोपाल लौटने पर सुरक्षा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र भेजकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के ये कथित बागी विधायक बेंगलुरु में हैं और विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से भोपाल लौटने में असमर्थ हैं। इसलिए इन्होंने राज्यपाल को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में ठहरे ये विधायक शुक्रवार भोपाल आने के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे लेकिन अंतिम क्षणों में सुरक्षा के चलते विधायकों का भोपाल आना रद्द हो गया। विधायकों के भोपाल आने की खबर पर शुक्रवार शाम को भोपाल में बड़ी तादाद में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर जमा हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि विधायकों का पत्र मिलने के बाद राज्यपाल ने प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीवेक जौहरी को राजभवन बुलाया।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने वाले 22 विधायकों को?

इससे यहां यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्यपाल ने जौहरी को विधायकों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राजभवन बुलाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को बेंगलुरु से विधायकों के विमान से भोपाल आने के खबरों के बाद बड़ी तादात में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर जमा हो गए। इसके बाद उनके बीच वहां नारेबाजी और मामूली हाथापाई भी हुई। इनमें से पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा हवाई अड्डे क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा