Airport Height Restrictions | हवाई अड्डों के पास ऊंची इमारतों की समस्या का होगा समाधान, नागर विमानन मंत्री ने किया ICAO अध्ययन का ऐलान

By रेनू तिवारी | Feb 13, 2026

भारत के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र और रियल एस्टेट उद्योग के बीच संतुलन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि हवाई अड्डों के आसपास इमारतों की ऊंचाई से जुड़ी पाबंदियों और चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) की मदद से एक विस्तृत अध्ययन कराया जा रहा है।

रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी के बीच उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डों के आसपास इमारतों की ऊंचाई पर प्रतिबंध लागू हैं। इस पृष्ठभूमि में मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में रियल एस्टेट उद्योग निकाय ‘नारेडको’ द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय शहरी एवं रियल एस्टेट विकास सम्मेलन’ 2026 को संबोधित करते हुए इस अध्ययन का उल्लेख किया। नायडू ने कहा कि नागर विमानन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है, लेकिन हवाई अड्डों के आसपास इमारतों की ऊंचाई एक बड़ी चुनौती बनी हुई है खासकर महानगरों जैसे मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में..।

इसे भी पढ़ें: Vietnam Tour Package: Indian Tourists की पहली पसंद बन रहा Vietnam, 50 हजार में लें Luxury Trip का मजा

उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए अध्ययन शुरू किया गया है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन को जोड़ा गया है। अध्ययन दल विभिन्न शहरों का दौरा कर रहा है तथा प्रौद्योगिकी एवं विमान संचालन से जुड़े पहलुओं का आकलन कर रहा है। मंत्री ने कहा कि सभी सुझावों और जानकारियों को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं इस दिशा में समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प