Astrology Tips: सूर्य के कमजोर होने पर नौकरी में आती हैं समस्याएं, इन उपायों को आजमाने से बनेंगे तरक्की के योग

By अनन्या मिश्रा | Dec 21, 2023

हिंदूधर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या का समाधान बताया गया है। समस्या के होने पर देवी-देवताओं के पूजन के साथ ही नवग्रह की पूजा का भी विधान है। वहीं ज्योतिश में दिक्कतों के समाधान के तौर पर कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें से पूजा-पाठ सबसे मुख्य है। वहीं ग्रहों से संबंधित पूजा और दान करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope 2024 | नये साल में आपका प्यार भरा रिश्ता क्या रंग लेकर आएगा, किन लोगों को मिल सकता है धोखा? जानें प्रेम राशिफल

सूर्य मजबूत करने के उपाय

कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर इस ग्रह से संबंधित दान से व्यक्ति को लाभ मिलता है। सूर्य की पूजा आप चाहें तो स्वयं वरना किसी योग्य गुरु से करवा सकते हैं। इसके साथ ही ओम घृणि सूर्याय नम: मंत्र का रोजाना एक माला जाप करना चाहिए। साथ ही हर रविवार को तीन बार आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

सूर्य को नवग्रहों का राजा माना गया है। इसलिए कुंडली में सूर्य निर्णायक ग्रह माना जाता है। इसलिए हमारे जीवन में भी सूर्य अहम भूमिका निभाता है। सूर्य की कृपा प्राप्त होने पर व्यक्ति को जीवन में यश, मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।

रोजाना अर्पित करें जल

अगर किसी जातक को नौकरी में परेशानी आ रही है, या उच्चाधिकारी आपसे बेवजह नाराज रहते हैं। तो आपको सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करनी चाहिए। ऐसे में आप बेहद सरल उपाय कर सूर्यदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आप रोजाना सुबह जल्दी स्नान आदि कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। वहीं ब्रह्ममुहूर्त में सूर्यदेव को जल अर्पित करने से और भी अच्छा फल प्राप्त होता है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter