मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By दिनेश शुक्ल | Mar 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को कार्यसूची में शामिल महत्वपूर्ण विषयों को पूरा करने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे पहले वर्ष 2021-22 का बजट और सभी विधेयकों को पारित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर में सड़क दुर्घटना में केन्द्रीय विद्यालय के दो छात्रों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इसके बाद सदन की कार्यवाही के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट से जुड़े विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से पारित करने की औपचारिकता पूरी की गयी। इस विधेयक में दो लाख 41 हजार करोड़ रुपयों से अधिक राशि का प्रावधान है। इस तरह वार्षिक बजट को भी सदन की स्वीकृति मिल गई। वार्षिक बजट के पहले लगभग दो दर्जन विभागों से जुड़ी अनुदान मांगों को भी स्वीकृति दिलाने की औपचारिकता पूरी की गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रतनजोत के बीज खाकर 21 बच्चे बीमार

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी को शुरू हुआ था, जो कि 26 मार्च तक चलना था, लेकिन यह 10 दिन पहले ही संपन्न हो गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने गत 02 मार्च को राज्य सरकार का 2 लाख 41 हजार करोड़ रुपये वार्षिक बजट पेश किया था।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार