रॉकेटरी- द नम्बी इफैक्ट का निर्माण एक राष्ट्रीय कर्तव्य जैसा :आर माधवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

 दुबई| अंतरिक्ष वैज्ञानिक नम्बी नारायणन के जीवन पर आधारित रॉकेटरी : द नम्बी इफैक्ट से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे अभिनेता आर माधवन का कहना है कि यह फिल्म बनाना उनका एक सपना रहा है और इसे लेकर वह बेहद जुनूनी रहे हैं। यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नम्बी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने अदालत में अपनी पैरवी खुद कीऔर उच्चतम न्यायालय ने 1996 में उन्हें दोष मुक्त घोषित किया था।

माधवन ने एक्सपो 2020 दुबई के तहत इंडिया पवेलियन में आयोजित मीडिया और मनोरंजन पखवाड़े से इतर पीटीआई-से कहा, ‘‘यह हम में से किसी के लिए एक व्यावसायिक फिल्म नहीं है, यह एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और मुझे उम्मीद है कि हम फिल्म के जरिए एक संदेश देने में सक्षम हुए हैं।’’ माधवन (51) ने कहा कि जब वह फिल्म के लिए नम्बी नारायणन से मिलने गए, तो कई लोगों की तरह, उन्हें भी वैज्ञानिक से जुड़े विवाद और कानूनी मामले के बारे में पता था।

माधवन ने कहा, ‘‘लोगों ने मुझे बताया कि केरल में एक वैज्ञानिक है जिस पर मालदीव की एक महिला के साथ संबंध रखने का गलत आरोप लगाया गया था। उसने अपना केस लड़ा और वह विजयी हुआ। यही एकमात्र कहानी थी जिसे मैंने सुना था और भारत के अधिकांश लोग भी नम्बी नारायणन के बारे में यही जानते हैं।“

माधवन ने कहा,‘‘ जब मैं नम्बी नारायणन से मिला तो मुझे इस कहानी के अलावा बहुत सारी बातें पता चलीं। उनकी आंखों में गुस्सा और नाराजगी थी। नम्बी सर अपनी उपलब्धियों के बारे में नहीं बल्कि केवल उस मामले के बारे में बात कर रहे थे। वह केवल चाहते थे कि लोगों को सच पता चले।’’

यह फिल्म एक जुलाई को हिंदी, तमिल, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें