भारत में ऑनलाइन भी नहीं बिकेगा पाकिस्तान ने बना सामान, Amazon-Flipkart को भेजा गया नोटिस

By रितिका कमठान | May 15, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को मंजूरी मिल गई है। सरकार के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। पाकिस्तान को हर तरह से बॉयकॉट करने की मुहिम भी तेजी से जारी है। इसे देखते हुए सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी की ओर से ई कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया है।

 

पाकिस्तान से संबंधित सामानों पर तत्काल लगे रोक

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटक्शन अथॉरिटी की मानें तो ई कॉमर्स साइट्स पर पाकिस्तान के झंडे और उससे संबंधित सामग्री बिक रही है तो यो नियमों का उल्लंघन है। सभी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि तत्काल रूप से इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटाएं। बता दें कि इससे पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा था। उनसे इस संबंध में एक्शन लेने की मांग की ती। 

 

कैट ने लिखा था पत्र

कैट) ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी से भारत में संचालित ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर पाकिस्तानी झंडों और अन्य वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। इस पत्र में कैट ने अपील की कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर पाकिस्तानी झंडे और सामान अब भी बिक रहे है। एक तरफ भारत ने अपने विरोधी के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने मंत्री केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में कहा, "मैं एक ऐसे मामले पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करता हूं, जो हमारी राष्ट्रीय भावना और संप्रभुता के मूल पर प्रहार करता है। यह पता चला है कि पाकिस्तानी झंडे, लोगो वाले मग और टी-शर्ट अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं।"

 

प्रह्लाद जोशी ने शेयर की जानकारी

पाकिस्तानी सामानों की बिक्री पर लगी रोक की जानकारी कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर प्रह्लाद जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजा है। कंपनियों पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के झंडे व संबंधित सामान बेचने का आरोप है। इस असंवेदनशीलका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ई कॉमर्स कंपनियां तत्काल अपने प्लेटफॉर्म से इन सामानों को हटाएं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है