भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को मिला मीडिया रत्न अवॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2021

नई दिल्ली। (प्रेस विज्ञप्ति)। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को 'मैं भारत हूं' संस्था द्वारा एक ऑनलाइन कार्यक्रम में 'मीडिया रत्न अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन, शोभा सादानी, निशा लोड़ा और संस्था के मुख्य सलाहकार एवं प्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु पीएम भारद्वाज उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पनाचंद जैन एवं जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एचएन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर  भारद्वाज ने कहा कि प्रो. संजय द्विवेदी, देश के प्रख्यात पत्रकार, संपादक, लेखक, मीडिया प्राध्यापक और अकादमिक प्रबंधक हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वो उनकी मेहनत और जज्बे का परिणाम है। आज उन्हें 'मीडिया रत्न सम्मान' देकर 'मैं भारत हूं' संस्था स्वयं सम्मानित हुई है। 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: सब CJP में लगे थे, इधर कोर्ट में शिवसेना टूट की कहानी क्या पलटने वाली है?

सार्वजनिक परीक्षाओं के Bill पर राष्ट्रपति की मंजूरी, राज्यों में बनेंगी विशेष अदालतें

UCO Bank ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की अदालत ने तीन को दोषी ठहराया

CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीने