प्रोफेसर के.जी.सुरेश बने एमसीयू के नए कुलपति, आईआईएमसी के रह चुके है महानिदेशक

By दिनेश शुक्ल | Sep 07, 2020

भोपाल। एशिया के पहले राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार और संचार विशेषज्ञ प्रोफेसर केजी सुरेश को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए है। प्रोफेसर केजी सुरेश भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली में महानिदेशक के पद पर भी रह चुके है। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रोफेसर के.जी.सुरेश को कुलपति बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए। उनसे पहले प्रोफेसर संजय द्विवेदी को अस्थाई कुलपति के रूप मे नियुक्त किया गया था। प्रोफेसर द्विवेदी को आईआईएमसी का महानिदेशक बनाए जाने के बाद से मध्य प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े प्रशासकीय रूप से कुलपति का कार्य देख रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक शुरू हो रही ऑनलाइन कक्षाएं रद्द, एमपी बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग आमने-सामने

26 सितंबर 1968 को जन्मे प्रो. केजी सुरेश की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय विद्या भवन, केरल एजुकेशन सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। प्रो. सुरेश जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद, सोसाइटी ऑफ सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता, भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की अनुसंधान समिति, सलाहकार परिषद, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, दिल्ली विश्वविद्यालय, अकादमिक परिषद, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, स्कूल बोर्ड ऑफ टैगोर स्कूल ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन स्टडीज, असम विश्वविद्यालय, सिलचर; विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की राष्ट्रीय परिषद की पुरस्कार चयन समिति से भी जुड़े रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा