कॉलेज कैंपस में नमाज पढ़ने पर छुट्टी पर भेजे गए प्रोफेसर, जांच पैनल गठित

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

अलीगढ़ के एक निजी कॉलेज के एक प्रोफेसर को परिसर में खुली जगह में नमाज पढ़ने के लिए अधिकारियों ने छुट्टी पर भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रोफेसर एसके खालिद को श्री वार्ष्णेय कॉलेज के परिसर के अंदर एक बगीचे में नमाज अदा करते देखा गया। वीडियो को कॉलेज के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और एक जांच पैनल का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें: बच्ची को घर में अकेला पाकर अधेड़ ने किया बलात्कार, अदालत ने सुनाई सजा

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को गठित पैनल इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट सौंपने वाला है। गुप्ता ने कहा, "जांच समिति की एक बैठक तय करेगी कि माफी मांगने की जरूरत है या नहीं।  मामले के संबंध में कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत