ड्रग्स के खिलाफ असम में 'सर्जिकल स्ट्राइक': 3 करोड़ की नशीली गोलियों के साथ महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कछार जिले में तीन करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद होने के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इन गोलियों को ‘क्रेजी ड्रग’ भी कहा जाता है। इनमें ‘मेथामफेटामिन’ और ‘कैफीन’ का मिश्रण होता है। भारत में इन पर प्रतिबंध है।

इसे भी पढ़ें: Amartya Sen को वर्तनी की गलती को लेकर उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं: Election Commission

इसके अलावा एक दूसरी घटना के बारे में  मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि असम के कछार जिले में मादक पदार्थ के पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। शर्मा ने बताया कि उन्होंने कहा कि जब्त की गई नशीली दवाएं जिले में दो अलग-अलग वाहनों से बरामद की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे चढ़कर 89.92 प्रति डॉलर पर

मुख्यमंत्री ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कछार पुलिस ने सुनाबारीघाट बाईपास पर दो वाहनों को रोककर तलाशी ली और दो करोड़ रुपये मूल्य की 406 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, कम समय में अधिक दूरी तय करना... असम में मादक पदार्थ के रास्ते दूर तक नहीं जाते, यहीं खत्म हो जाते हैं! असम पुलिस को सलाम...। 

प्रमुख खबरें

Punjab में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप, BJP ने मांगा CM Bhagwant Mann का इस्तीफा

हूती दानदन दाग रहे सऊदी पर मिसाइल, पाकिस्तान ने हथियारों और Air Defence System की सप्लाई बढ़ाई

पति के साथ होटल गई मुस्कान, अचानक गिरी और... CCTV Footage Viral, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Imran Khan की तीन बहनों की detention 30 दिन और बढ़ी, Lahore High Court ने निपटाई अर्जी